- Hindi News
- 17 फीट से ज्यादा चौड़ी सड़क नहीं कर पा रही नगरपालिका
17 फीट से ज्यादा चौड़ी सड़क नहीं कर पा रही नगरपालिका
धानमंडीमोड़ पर दो दुकानें हटाने के बाद नपा को जरूरत मुताबिक जमीन नही मिल सकी है। 50 फीट चौड़े लक्कड़पीठा ओवरब्रिज के लिए चौड़ी सड़क बनाने में उसे पसीना रहा है। लाख प्रयास के बाद भी वह 17 फीट से ज्यादा चौड़ी एप्रोच रोड नहीं बना पा रही।
लक्कड़पीठा ओवरब्रिज के एप्रोच रोड में बाधा बने 7 निर्माण में से दो का कब्जा नपा को मिल पाया है। दुकानें हटाने के बाद निर्माण शुरू होगा। 50 फीट चौड़ा ब्रिज बनाने वाली नगरपालिका का लेआउट धानमंडी मोड़ तक आते आते बदल गया है। दुकानें हटाने के बाद भी नपा को धानमंडी मोड पर 17 फीट ही जगह मिली है। ऐसे में इस मोड पर नपा तमाम प्रयास के बाद भी सड़क 17 फीट से ज्यादा चौड़ी नहीं कर पाएगी। कुछ निजी जमीनों के ओटले, नाली भी हटाना होगी जिसे लेकर नपा ने अभी योजना नहीं बनाई है। सीएमओ हिमांशु भट्ट का कहना है ओवरब्रिज को धानमंडी रोड से जोडने के प्रयासों की पहली कामयाबी मिल गई है। नपा के दो किराएदारों की सहमति मिलने के बाद नपा जल्द ही धानमंडी मोड पर सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू करेगी।
तीनमाह पूर्व लोकार्पण-ओवरब्रिज परखानपुरा से धानमंडी तक जाने का रास्ता तैयार नहीं होने के बावजूद मप्र के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को ब्रिज का लोकार्पण कर दिया था। तीन माह बाद 7 प्रभावितों में से दो को हटाने पर सहमति बनी। प्रभावित वे व्यापारी है जो नगरपालिका की दुकान के किराएदार हैं। नपा ने प्रभावित दो दुकानदारों को बसस्टैंड कॉम्पलेक्स में दुकानें आवंटित कर दी। शेष तीन अन्य प्रभावितों को हटाने के लिए नपा की योजना फाइलों से बाहर नहीं पाई।
पुलतैयार, नहीं हो पा रहा क्षमता से उपयोग-ओवरब्रिज कीचौड़ाई 50 फीट है। योजना मुताबिक धानमंडी रोड को शुक्ला चौक से मिलाना है। रोेड़ की चौड़ाई 25 से 30 फीट प्रस्तावित है। लेकिन रोड 17 फीट से ज्यादा चौड़ा नहीं हो पा रहा। ऐसे में 2.80 करोड़ के पुल का पूरी क्षमता से उपयोग होने पर संदेह है। इसका कारण योजना से प्रभावित 7 परिवार है जो कुछ पूरी तरह तो कुछ आंशिक प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के पार्षद और पीआईसी सदस्य उमेश पारीख का कहना है प्रभावितों से चर्चा चल रही है। नगरपालिका उन्हें भरोसे में लेने का प्रयास कर रही है। नपा के दो किराएदार हटने को राजी है। नपा अन्य प्रभावितों को जल्द राजीकर पुल का पूरी क्षमता से उपयोग करने का प्रयास करेगी।
धानमंडी की ये दुकानें जिन्हें हटाने के लिए संचालकों का समझौता हो चुका है।
इस धानमंडी ब्रिज के लिए नया रास्ता तो खुला किंतु उपयोग नहीं हो पा रहा।
ये है योजना
{लक्कड़पीठाओवरब्रिज
{लागत 2 करोड़ 80 लाख
{ अप्रैल 2011 में कार्य शुरू। अप्रैल 2013 में था कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य
{ब्रिज निर्माण का काम पूरा, राह में बना बने कुछ मकान
येहो रहे हैं प्रभावित
{नपादुकान के किराएदार ओमप्रकाश रामरखीमल {शकीला बी सलीम खान {नपा दुकानदार देवेंद्र मोहनलाल {गौरीशंकर जगन्नाथ {नीलू दिनेश गर्ग
{दौलतराम प्यारेलाल सोनी {दरियाबाई
यह होगा लाभ
{महाराणाप्रतापबसस्टैंड से प्रतापगढ़ रोड के लिए सीधा रास्ता खुल जाएगा। फिलहाल वाहन सदरबाजार, रामटेकरी या फिर पशुपतिनाथ मंदिर के पास वाले रोड से निकल रहे हैं।
{शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र सदर बाजार में वाहनों की आवाजाही कम होगी। वर्तमान में बड़े वाहनों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थित बन जाती है।
{पशुपतिनाथ मंदिर के लिए नया सीधा रास्ता मिल जाएगा। धानमंडी ब्रिज से जोड़कर एक नया ब्रिज का काम शुरू हो गया है जो सीधे मंदिर के पुल को जोड़ेगा।