- Hindi News
- चिन्मयानंद बापू की रामकथा, यात्रा की तैयारी
चिन्मयानंद बापू की रामकथा, यात्रा की तैयारी
संतचिन्मयानंद बापू की सात दिनी रामकथा और कलश यात्रा की तैयारी को लेकर महिला मंडल की बैठक आर्यसमाज मंदिर पर हुई। अध्यक्षता रामकथा परिवार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने की। समिति अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कलश और शोभायात्रा 13 फरवरी को सुबह 10 बजे विश्वपति शिवालय गांधी चौराहा से शुरू होगी। बड़े बालाजी मंदिर, बस स्टैंड, कालिदास मार्ग, घंटाघर, कालाखेत से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचेगी। आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में महिला मंडल की विद्या उपाध्याय, बिंदू चंद्रे, पुष्पा चौहान, साधना अग्निहोत्री, रमा माथुर, उमा सैनी, शीला गौतम, शशि झलौया, रजनी भटनागर, पुष्पा भंडारी, मिथिलेशदेवी अग्रवाल अन्य मौजूद थीं।