पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषकों ने काम बंद रखा

अभिभाषकों ने काम बंद रखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चन्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ किए अभद्र व्यवहार के विरोध में मांगों काे लेकर मंगलवार को अभिभाषक संघ सदस्यों ने काम बंद रखा। न्यायालयीन गतिविधियों से दूरी रखी। न्यायालय में टेबलें सूनी रही। पक्षकारों को भटकना पड़ा। वकीलों ने काम बंद रख न्यायाधिपति के स्थानांतरण की मांग रखी।

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष यशपालसिंह राणा, सचिव अजय सिखवाल ने बताया बीते दिनों मुख्य न्यायाधिपति एक वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता से पेश आए। विरोध दर्ज कराते हुए उनके स्थानांतरण की मांग रखी। संघ की विभिन्न मांगों में रोस्टर प्रणाली, अंतिम बहस के मुकदमे समय पर नहीं लगने, द्वितीय शनिवार का अवकाश समाप्त करने नए जजों की नियुक्ति समय पर नहीं करने के विरोध में प्रदेशस्तरीय हड़ताल को समर्थन दिया। अध्यक्ष राणा ने बताया न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति से जल्द उचित कदम उठाने मांगों को स्वीकार ने की अपील की। जिससे पक्षकारों को सुलभ शीघ्र न्याय मिल सके। उपाध्यक्ष नरेंद्रकुमार छाजेड़, सहसचिव शैलेंद्र अग्रवाल, गोविंद खत्री, विश्वनाथ, कार्यकारिणी सदस्य सुनील रायजादा, जितेंद्रनाथ, अजयसिंह पूरावत, दिलीपकुमार देवड़ा सहित सदस्यों ने काम बंद रखा।

वकीलों की हड़ताल से न्यायालय परिसर रहे सूने

नारायणगढ़| राज्यअधिवक्ता परिषद की प्रदेशव्यापी हड़ताल को नारायणगढ़ अभिभाषक संघ ने समर्थन दिया। वकीलों ने न्यायालयीन कार्य में हिस्सा लेकर मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति के स्थानांतरण सहित अन्य मांगों पर तत्काल निर्णय लेने को कहा। वकीलों ने मंगलवार का दिन प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाया।

मंदसौर | वकीलन्यायालयीन गतिविधि से दूर रहे।

नारायणगढ़ | हड़तालके चलते सूना रहा न्यायालय परिसर।