आप की जीत का जश्न
मंदसौर| दिल्लीमें हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी की पार्टी की जीत का मंदसौर में जश्न मनाया गया। अाप प्रवक्ता उमेश नेक्स ने बताया गांधी चौराहा पर आप कार्यकर्ता एकत्रित हुए। एक दूसरे को बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आप के कैलाश प्रजापति, डॉ. समीर मेहता, विकास अग्रवाल अन्य मौजूद थे।
आपने की आतिशबाजी
भानपुरा| दिल्लीमें पार्टी की जीत पर आप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दोपहर 12 से 2 बजे तक नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला। आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। राजेंद्र चौरडिय़ा, भूपेन्द्र सोनी, चौथमल मांदलिया, विकास पहाड़िया, सज्जाद हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैजूद थे। नावली खड़ावदा में भी जुलूस निकालकर आतिशबाजी की गई।
नारेबाजी करते आप पदाधिकारी।