- Hindi News
- उत्कृष्ट और माॅडल स्कूल के प्रवेश पत्र मिलेंगे ऑनलाइन
उत्कृष्ट और माॅडल स्कूल के प्रवेश पत्र मिलेंगे ऑनलाइन
मंदसौर| जिलामुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन दिए जाएंगे। प्रवेश-पत्र व्यापमं जारी कर रहा है। प्रवेश-पत्र को आवेदन क्रमांक के आधार पर कियोस्क से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। अन्य किसी विधि से प्रवेश-पत्र नहीं मिल पाएगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र साथ लाना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र की व्यवस्था पहली बार लागू की है।