महारुद्राभिषेक के साथ होगी विशेष आरती
महाशिवरात्रिपर 17 फरवरी को पशुपतिनाथ मंदिर में महारूद्राभिषेक के साथ चार पहर में चार महाआरती होगी। प्रात:कालीन आरती मंडल के संरक्षक प्रहलाद बंधवार, अध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रवक्ता उमेश परमार, जगदीश पुरस्वानी ने बताया मंडल की ओर से पहला अभिषेक सुबह 6 बजे होगा। रात में चार पहर में मंडल द्वारा विशेष आरती की जाएगी। रातभर भजन कीर्तन होगा। ग्रामीण क्षेत्र की कई भजन मंडली शामिल होगी। शहर सामाजिक, धार्मिक संगठन इसमें शामिल होंगे।