एमआईएस में रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
मंदसौरइंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला हुई। आयोजन आईआईटी कानपुर से संबद्ध स्पार्कलैब के प्रतिनिधि इंजीनियर पवित्रकुमार इंजीनियर अंशुल कुमार ने किया। इसमें 6 से 12 वीं तक के 47 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों का चयन अंतिम राउंड अंतरराष्ट्रीयस्तर के लिए हुआ। प्रथम समूह में निखिल पाटीदार, रविराजसिंह सोनगरा, आशीष र|ावत, पुष्कर कुमावत तथा द्वितीय समूह में अजयपालसिंह शक्तावत, अजय पाटीदार, कुलदीप पाटीदार, प्रशांत पाटीदार चयनित हुए। ये 19 से 21 मार्च को आईआईटी कानपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय राउंड में हिस्सा लेंगे। को-ऑर्डिनेटर प्रतीक राठौर, सद्दाम हसन आरती जैन थे। स्कूल डायरेक्टर श्वेता नाहटा, प्राचार्य डॉ. किरणसिंह, उपप्राचार्य राजेश जोशी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को सराहा।