संघर्ष फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर जीते
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
चंबलफुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 7-साइडर फुटबॉल स्पर्धा रियल मेड्रिड क्लब मंदसौर ने जीती। पीजी कॉलेज ग्राउंड पर हुए फाइनल में रियल मेड्रिड क्लब और संघर्ष क्लब टीम अंत तक 1-1 गोल की बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पैनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें रियल मेड्रिड क्लब मंदसौर ने संघर्ष फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर ट्राफी जीती। अतिथियों में प्रीतेश नैन, एडवोकेट अरविंद सारस्वत मौजूद थे। खिलाड़ियों को मुकेश कासठ, दीपक शर्मा गोवर्धनसिंह चौहान की ओर से पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का इनाम जितेंद्रसिंह मसराम को मिला। क्लब के सचिव ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कार्यक्रम में राजेश धुलिया, मुजम्मिल काजी, अंशुल शर्मा, कमल कंडारे, अंकिम मंडोवरा, राजेश चौहान मौजूद थे। संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया। सुरेंद्रप्रतापसिंह ने आभार माना।