- Hindi News
- 3 और मौत, अब तक 43... फिर भी कोर्ट में खाली हाथ पहुंचे अफसर
3 और मौत, अब तक 43... फिर भी कोर्ट में खाली हाथ पहुंचे अफसर
भास्कर संवाददाता | इंदौर/मंदसौर
स्वाइनफ्लू के 3 और संदिग्ध मरीजों की गुरुवार को एमवायएच में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 43 संदिग्ध मरीज दम तोड़ चुके हैं। इधर इस बीमारी से निपटने के इंतजाम को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर जवाब देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसर खाली हाथ पहुंच गए। मौखिक जवाब दिया- यह प्राकृतिक आपदा है... तापमान बढ़ेगा तो खत्म हो जाएगी निगम की तरफ से कहा गया कचरे से इस बीमारी का कोई संबंध नहीं। दलील सुनते ही कोर्ट सख्त हुई। कहा- दोपहर 2.30 तक शपथ-पत्र पर जवाब चाहिए।
शेष| पेज 9 पर
कितनी मौत
शहर/जिला मौत
इंदौर14
धार6
देवास2
खंडवा1
खरगोन2
बड़वानी1
उज्जैन4
शाजापुर2
आगर1
रतलाम-
मंदसौर-
(मौतका आंकड़ा उन मरीजों का है जिनका इलाज चल रहा था)
दो पलंग रखे और बना दिया वार्ड
रतलाम : आइसोलेशनवार्ड के एक कमरे में दो पलंग लगाकर स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया है। अभी तक कोई भी मरीज यहां एक दिन से ज्यादा नहीं रुका है। वार्ड में वेंटीलेटर नहीं है।
मंदसौर: जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड है किंतु वहां दो साल में सिर्फ एक संदिग्ध रोगी को कुछ घंटों के लिए भर्ती किया।
धार: जिलाअस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तो बनाया है, लेकिन इसमें सिर्फ दो ही पलंग हैं। बुधवार को दो मरीज आने पर अव्यवस्था दिखी। एक को पलंग पर दूसरे को पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ा। गुरुवार को निजी अस्पताल से कड़ोदकला की एक महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में कुछ समय रखकर इंदौर रैफर कर दिया।