11 करोड़ रु. के नए पुल का भूमिपूजन 15 को
योजना पूरी होने पर शहर के लोगों को होगा लाभ
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
पशुपतिनाथमंदिर के बड़े पुल से धानमंडी पुल जोड़ने वाले लिंक ओवरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन 15 फरवरी होगा। इसका निर्माण 11.70 करोड़ से होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय होंगे। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नगरपालिका अध्यक्ष कुसुम गुप्ता अन्य वरिष्ठजन समारोह में मौजूद रहेंगे। भूमिपूजन सुबह 10 बजे होगा। विधायक सिसौदिया ने बताया पुल निर्माण की योजना मूर्तरूप लेने पर शहर के लोगों का एक बड़ा सपना पूरा होगा।
यह है योजना
{सेतु विकास निगम बनाएगा 11 करोड़ 70 लाख की लागत से लिंक पुल
{ 250 मीटर लंबाई, 7.5 मीटर चौड़ाई संभावित
येहोगा लाभ
{लक्कड़पीठा निर्माण के बाद धानमंडी की ओर से आने वाले नए पुल से सीधे पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच सकेंगे।
{ पशुपतिनाथ मंदिर से शहर की ओर आने वाले श्रद्धालुओं लिंक पुल से नया रास्ता मिलेगा।
{ खानपुरा की तंग गलियों से प्रतापगढ़, बांसवाड़ा की ओर जाने वाली बसों का नया सुगम मार्ग मिलेगा।