संवर रहा है पशुपतिनाथ मंिदर
शिवरात्रि के पूर्व गर्भगृह शिखर की पुताई होगी
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
पशुपतिनाथमंदिर संवारने के लिए छह साल बाद रंगाई-पुताई का ठेका हुआ। मंदिर समिति 3 लाख रुपए खर्च करेगी। शिवरात्रि तक गर्भगृह अौर शिखर कार्य पूरा करने का टारगेट ठेकेदार को दिया है।
पशुपतिनाथ मंदिर समिति प्रशासन रूपनारायण जोशी ने बताया लंबे समय से मंदिर की रंगाई पुताई नहीं हुई। प्रबंध समिति की बैठक में रंगाई पुताई का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद प्रबंध समिति ने टेंडर प्रक्रिया के आधार पर रंगाई पुताई का ठेका दिया। अनुंबध मुताबिक दो माह में काम पूरा होगा। मंदिर समिति ने 7 फरवरी को मंदिर समिति की बैठक के बाद अनुबंध किया। जयपुर के पुताई ठेकेदार जसवंतसिंह राजपूत को यह ठेका दिया। शिवरात्रि पूर्व मंदिर के गर्भगृह ओर शिखर की पुताई पूरा करने का टार्गेट ठेकेदार को दिया। इसके बाद मंदिर के अन्य हिस्से की पुताई होगी।
लंबे समय से अटकी फाइल
मंदिरमें रंगाई पुताई को लेकर पूर्व में प्रस्ताव लाए लेकिन समिति की बैठक में सहमति नहीं बन पाई। इसके पूर्व जून 2009 में पूरे मंदिर की रंगाई पुताई कराई थी। इसके बाद छह साल बाद एक बार फिर मंदिर संवारा जा रहा है।
गर्भगृह में पुताई करते कारीगर।