तेलिया तालाब पर होंगे 2.15 करोड़ के काम
तेलियातालाब पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण के लिए 2.15 करोड से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं मनासा विधायक कैलाश चावला, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के आतिथ्य में हुआ। भाजपा जिला महामंत्री अनिल कियावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी अतिथि थे। नपाध्यक्ष कुसुम गुप्ता, जलकल समिति सभापति रामेश्वर मकवाना, पार्षद डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, मीनाकुंवर भाटी मंचासीन थे। भाजपा जिला मंत्री राजू चावला, पीआईसी सदस्य उमेश पारीख, निर्मला जोशी, पार्षद विनोद डगवार, भूपेंद्र सांखला, विजय शर्मा, सुरेश भावसार, चंचल मंडोवरा, सीमा राठौर अन्य संगठन पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यह होंगे काम
{तालाब के पाल की पिचिंग पेवर ब्लॉक का कार्य 1 करोड 9 लाख
{तालाब वेस्टवियर मरम्मत अन्य कार्य 95 लाख 77 हजार
{ उत्कृष्ट सड़क वाले तालाब के हिस्से में चेनलिंग कार्य 9 लाख 65 हजार