चिन्मयानंद बापू की रामकथा आज से
मंदसौर| संतचिन्मयानंद बापू की सात दिनी रामकथा शुक्रवार से शुरू होगी। कथा शुभारंभ के पूर्व सुबह 10 बजे विश्वपति शिवालय से पोथी-कलश यात्रा निकलेगी।
कथा बालागंज मिनी स्टेडियम मैदान पर होगी। रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया गांधी चौराहा स्थित विश्वपति शिवालय से शुरू होने के बाद पोथी यात्रा बस स्टैंड, कालिदास मार्ग, कालाखेत से होते हुए बालागंज मिनी स्टेडियम पहुंचेगी। बग्गी पर संत चिन्मयानंद विराजित रहेंगे। कथा शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा। आम लोगों की भागीदारी के लिए आयोजन समिति के प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, पत्रकार ब्रजेश जोशी, अर्जुनसिह राठौर, डॉ. देवेंद्र पुराणिक, विनोद मेहता ने आमंत्रण पत्र बांटे। साथ ही कथा स्थल पर तैयारियों को देखा।