पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे पर करेंगे पौधारोपण

वैलेंटाइन डे पर करेंगे पौधारोपण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष जैन | सुवासरा (मंदसौर)

वैलेंटाइनडे। नाम सुनते ही प्रेम अनुभूति होने लगती है। आंखों के सामने जाता है एक दूसरे को फूल देता प्रेमी जोड़ा। इस सबसे अलग बोहरा समाज वैलेंटाइन डे पर पर्यावरण से प्रेम दिखाएगा। समाज के दुनियाभर में मौजूद लोग इस दिन साफ-सफाई कर पौधारोपण करेंगे।

दुनियाभर में समाज का बुरहानी फाउंडेशन 14 फरवरी को स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस दिन को पर्यावरण के नाम समर्पित करेगा। दुनिया में जहां-जहां बोहरा समाज जन है वहां समाजजन इस फाउंडेशन के तहत शहर में स्वच्छता के लिए काम करेंगे पौधारोपण भी किया जाएगा। समाजजन ने इस पुनीत एवं प्रेरणा देने वाले कार्य में नगर के हर समाज, हर वर्ग के लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया है ताकि काम और अधिक प्रभावी एवं बेहतर हो सके। दुनियाभर में बोहरा समाज की जनसंख्या करीब 20 लाख है। इसमें अधिकांश भारत के अलावा, पश्चिमी देशों, अरब देश अमेरिका में हैं। 14 फरवरी सुबह 9.30 बजे सुवासरा की जैनी मसजिद के प्रांगण में पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद नगर में सफाई शुरू की जाएगी। समाजजन के अनुसार नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। नगर के प्रमुख मार्गों पर सफाई के अलावा नगरवासियों को स्वच्छता की प्रेरणा दी जाएगी। यह पूरा आयोजन धर्मगुरु डॉ. सैयदना की 104वीं वर्षगांठ पर हो रहा है।

इसलिए हो रहा यह काम

समाजके आमिल ने बताया यह काम समाज के 52वे धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की प्रेरणा से किया जा रहा है। उनका कहना है 1992 में जब डॉ. सैयदना की 80वीं सालगिरह थी तब बुरहानी फाउंडेशन के नाम से यह संस्था गठित हुई। डॉ. सैयदना की ख्वाहिश थी कि संस्था के तहत पर्यावरण, स्वच्छता एवं जंगली जानवरों तथा पक्षियों के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किए जाएं। इसके चलते यह काम हो रहे हैं।

उनकी ख्वाहिश ही आदेश

^आकामौला की ख्वाहिश थी कि पूरे देश में सफाई रहे। हरियाली महकती रहे। इंसान तो ठीक पशु-पक्षियों को राहत एवं सुलभ जीवन मिले। इसलिए ऐसा किया जा रहा है। इसमें समाज के अलावा नगर के अन्य लोगों को आमंत्रित किया है। मुस्तंसिरभाई नाेमानी, आमिल सुवासरा

इस संस्था के तहत होगा कार्यक्रम।

बोहरा समाज