- Hindi News
- जनधन के 82 फीसदी खातों की पोर्टल में एंट्री
जनधन के 82 फीसदी खातों की पोर्टल में एंट्री
मंदसौर| प्रधानमंत्रीजनधन योजना में खोले खातों की समग्र पोर्टल में एंट्री करने में मंदसौर जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। 82.36 फीसदी खातों की एंट्री कर दी है। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया जिले में 3 लाख 46 हजार 594 परिवारों के बैंक खाते खोले। 2 लाख 85 हजार 468 की एंट्री हो चुकी है। खातों की पोर्टल में एंट्री की राज्य स्तर पर रैंकिंग हो रही है।