पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलएलबी की परीक्षा पेपर के 24 घंटे पहले स्थगित

एलएलबी की परीक्षा पेपर के 24 घंटे पहले स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी नया टाइम टेबल जारी करेगी

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

विक्रमयूनिवर्सिटी ने शुक्रवार से शुरू होने वाली विधि संकाय की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी दो हफ्ते में सभी सेमेस्टरों के पेपर को लेकर नया टाइम टेबल जारी करेगी। यूनिवर्सिटी ने 10 दिन पहले जारी आदेश में 2 पेपर की तारीखों में बदलाव किया था। सभी सेमेस्टर की परीक्षा नए सिरे से होगी। इस बीच विद्यार्थियों को राहत मिली है। उन्हें विषयवार पढ़ाई के लिए कुछ अतिरिक्त दिन मिल जाएंगे।

जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में एलएलबी पहले, तीसरे, पांचवें छठे सेमेस्टर (पूर्ण परीक्षा) के लिए यूनिवर्सिटी ने पहले 11 फरवरी से परीक्षा शुरू करने का मन बनाया था। संशाेधन कर 13 फरवरी तय की। परीक्षा संबंधी तैयारियों में केंद्रों पर रोल नंबर आधार पर पीजी कॉलेज में कक्ष तैयार किए जा चुके थे। यूनिवर्सिटी ने गुरुवार शाम जारी आदेश में एलएलबी की परीक्षा स्थगित कर दी। सेमेस्टर कक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम नए सिरे से तैयार होगा। परीक्षा में विभिन्न सेमेस्टरों के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। प्राचार्य डॉ. नरेंद्रकुमार जैन ने बताया यूनिवर्सिटी ने ताजा आदेश में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित कर दी है। संशोधित टाइम टेबल अभी जारी नहीं हुआ है।