- Hindi News
- वेटिंग हॉल, टिकट खिड़की स्टेशन मास्टर कक्ष देखा
वेटिंग हॉल, टिकट खिड़की स्टेशन मास्टर कक्ष देखा
पश्चिमरेलवे के जीएम एसके सूद के इसी माह संभावित द्विवार्षिक निरीक्षण के पूर्व गुरुवार को डीआरएम एल. वैंकटरामन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मल्हारगढ़, पिपलियामंडी और मंदसौर रेलवे स्टेशन की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। वे विशेष सैलून से पहुंची थीं। हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। डीआरएम की रिपोर्ट के बाद जीएम का प्रोग्राम तय होगा।
गुरुवार शाम 5 बजे मंदसौर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंची डीआरएम वैंकटरामन 10 मिनट रुकीं। उन्होंने निर्माणाधीन वेटिंग हॉल के अलावा टिकट खिड़की, लाइटिंग व्यवस्था, स्टेशन मास्टर कक्ष देखा। इसके बाद वे रतलाम के लिए रवाना हो गई। डीआरएम सुबह रतलाम से चित्तौड़गढ़ पहुंची थीं और नीमच, मल्हारगढ़, पिपलिया स्टेशन के बाद मंदसौर आई थीं। सीनियर डीओएम सुहानी मिश्रा, सीनियर डीसीएम दिब्बारंजन रॉय, एसीएम नीलादेवी झाला, किरण खाड़े सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
अबआगे क्या-डीआरएम वैंकटरामनने चित्तौडगढ़ से मंदसौर रेलवे स्टेशन तक का निरीक्षण कर लिया है। डीआरएम की रिपोर्ट के बाद जीएम का प्रोग्राम तय होगा। संभावित तारीख 27 फरवरी है लेकिन अधिकृत प्रोग्राम आना है। वैसे सभी अधिकारियों को इस तारीख के अनुसार तैयार रहने को कहा है।
रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों का अवलोकन करतीं डीआरएम।