मंदसौर| सांसदसुधीर गुप्ता ने सांसद निधि से सुवासरा एवं शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर बैंच कुर्सी लगाने के लिए राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया सुवासरा के लिए 2 लाख 11 हजार 824 और शामगढ के लिए 4 लाख 23 हजार 648 की राशि की प्रशासकीय स्वीकृत दी है।