पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता से सीधा संवाद हो पुलिस का

जनता से सीधा संवाद हो पुलिस का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसके काम से अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए। आम लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए सीधा संवाद करें। कंजर समस्या, साइबर अपराध सहित महिला एवं बाल अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाएं।

आईजी वी मधुकुमार ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक ली। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बीट सिस्टम लागू करने को निर्देशित किया। संपत्ति संबंधित अपराध, महिला अपराध, वारंट तामिली, अजा अपराध की थानावार समीक्षा की। डोडा चोरी की रिकवरी, गैंगवार अपराध रोकने, कंजर एक्टिविटी पर नजर रखने, ऑपरेशन स्माइल के माध्यम से गुम बच्चों और महिलाओं की खोजबीन के निर्देश दिए। डीआईजी रतलाम रेंज एसपी सिंह, एसपी मनोज शर्मा, एएसपी सुनील मेहता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पत्रकारोंसे कहा पुलिस ने किया अच्छा काम-आईजी नेपत्रकारों से चर्चा में कहा बीट प्रणाली बेहतर ढंग से लागू करने, साम्प्रदायिक सौहार्द, चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण निपटाना पुलिस का बेहतर काम है। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश के साथ पुलिस जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास कर रही है। गंभीर अपराधों में पुलिस की नाकामी पर अधिकारियों को प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं करने पर संबंधित थाना प्रभारी पर दंडात्मक कार्रवाई का भरोसा उन्होंने दिलाया।

जनप्रतिनिधियों ने खोला शिकायतों का पिटारा

जनप्रतिनिधियोंके साथ चर्चा में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने हाईवे ढाबों पर शराब बिक्री, डोडाचूरा, देह व्यापार, अतिक्रमण, अवैध टेम्पो , टैक्सी संचालन की समस्या उठाई। विधायक हरदीपसिंह डंग ने कंजर समस्या से निपटने के लिए पुलिस चौकी खोलने, पुलिस बल बढ़ाने, यातायात चैकिंग के नाम पर मनमानी, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों का पुनर्गठन करने, पुलिस मित्र योजना को गांव की चौपाल पर लागू करने का सुझाव दिया।

जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते आईजी।