- Hindi News
- कंबल केंद्र में 4 हजार कंबल, आॅर्डर नहीं मिल रहे
कंबल केंद्र में 4 हजार कंबल, आॅर्डर नहीं मिल रहे
मंदसौर| कंबलकेंद्र में 45 लाख रुपए की लागत से 4 हजार कंबल तैयार हैं। शासकीय विभागों से आॅर्डर नहीं मिल रहे। इससे केंद्र की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर होने के साथ कत्तीन, बुनकर, श्रमिकों के समक्ष संकट उत्पन्न हो रहा है। केंद्र के मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष सुल्तान खां ने बताया 15 सालों से आदिम जाति कल्याण विभाग, जेल, पुलिस विभाग से एक भी आॅर्डर नहीं मिला। 2 सालों से स्वास्थ्य विभाग से भी आॅर्डर आना बंद हो गए। श्रमिकों ने विधायक यशपालसिंह सिसौदिया को दिए आवेदन में मांग की कि शासन के माध्यम से केंद्र को विभागों के आॅर्डर पहुंचाएं