भाजपा की जिला बैठक 16 को
मंदसौर| भाजपासदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर जिला बैठक 16 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 3 बजे होगी। जिला कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे ने बताया बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री और संभागीय सदस्यता अभियान प्रभारी तपन भौमिक मार्गदर्शन देंगे।
मोर्चाकी बैठक-सदस्यता अभियानको लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक हीरा की बगीची में हुई। अभियान के जिला सहप्रभारी हिम्मत जैन, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश शुक्ला, मोर्चा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मार्गदर्शन दिया। मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत ने मतदान केंद्र स्तर पर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।