पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वाधिक अंक पाने पर सम्मान

सर्वाधिक अंक पाने पर सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर| सुभाषइंग्लिश स्कूल में 1 से 10 वीं तक सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। जीवन बीमा निगम के सीनियर ब्रांच मैनेजर आरसी सुहिल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के मकसद से कार्यक्रम हुआ। पहली के मोहित ग्वाला, दूसरी में अभिषेक लालवानी, तीसरी में विशाल साहू, चौथी में रश्मि टिंडवानी, पांचवीं में आशि परमार, छठीं में रिया टिंडवानी, सातवीं में प्रियांशी शर्मा, आठवीं में हिरल सोनी, नवीं में निशिकांत परमार, दसवीं में सचिन कुमावत को पुरस्कृत किया। आभार प्राचार्य एके भटनागर ने माना।