पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटेनिंग वॉल से हो रहा पानी का रिसाव

रिटेनिंग वॉल से हो रहा पानी का रिसाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीताभवनअंडरब्रिज निर्माण में तकनीकी खामी के कारण नाले की ओर जमा बारिश का पानी ब्रिज की रिटेनिंग वॉल से दूसरी ओर रिस रहा है। रिटेनिंग वॉल से लगातार पानी रिसने के कारण दीवारें कमजोर हो रही हैं।

शहरी क्षेत्र को अभिनंदन नगर क्षेत्र से जोड़ने के लिए रेलवे और नगरपालिका ने दो करोड़ की लागत से गीता भवन अंडरब्रिज का निर्माण किया। अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया गया। पंपिंग हाउस भी बनाया लेकिन पहली ही बारिश में अंडरब्रिज निर्माण की तकनीकी खामी उजागर हो गई।

रिटेनिंगवॉल ने रोका बहाव, निकासी का इंतजाम नहीं

अंडरब्रिजमें गीता भवन की अोर पटरी किनारे बारिश का पानी एकत्र हो रहा है। पानी की निकासी का इंतजाम रेलवे ने किया नगरपालिका ने। रिटेनिंग वॉल के कारण रुके पानी को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही। इससे पानी का रिसाव हो रहा है।

मौसमखुला होने के बावजूद कीचड़

रिटिनिंगवॉल से बारिश के पानी का रिवास जारी है। इससे ब्रिज के निचले हिस्से में पानी नहीं सूख रहा। मौसम खुला होने के बाद भी लोगों को कीचड़ से निकलना पड़ रहा है। पंपिंग स्टेशन के टैंक और ब्रिज के निचले हिस्से के लेवलिंग में भी खामियां हैं।

पूरे इंतजाम किए

^नपाने बारिश के पानी की निकासी के पूरे इंतजाम किए हैं। रिसन के कारण अंडरब्रिज में बारिश के पानी की मौजूदगी बनी हुई है। पटरी किनारे एकत्रित होने वाले पानी की निकासी योजना रेलवे क्षेत्र की है। इसकी जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी जाएगी। राजेशउपाध्याय, प्रोजेक्टप्रभारी उपयंत्री नगरपालिका

जानकारीनहीं

^गीताभवन में पटरी किनारे बारिश का पानी अंडरब्रिज के समीप एकत्र हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। यह गंभीर मामला है। जल्द रेलवे की तकनीकी टीम काे अंडरब्रिज का निरीक्षण करने भेजेंगे। एस.राजकुमार,मंडलडिवीजनल इंजीनियर, रतलाम

अंडरब्रिज के दूसरी ओर जमा बारिश का पानी।

बारिश का पानी इस तरह ब्रिज की सुरक्षा दीवार से अंदर रहा है।

बारिश बंद होने के बाद भी अंडरब्रिज में इतना पानी बना रहता है। फोटो संजय जैन