15 यूनिट रक्तदान, 68 की जांच
15 यूनिट रक्तदान, 68 की जांच
मंदसौर | रेडक्राॅससोसायटी पारख युवा समिति ने जिला अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 15 यूनिट रक्तदान हुआ। 68 लोगों ने खून की जांच कराई। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय गोठी ने बताया पारख समाज अध्यक्ष विट्ठल पराख, युवा अध्यक्ष दीपक पारिख, सचिव जितेंद्र पारिख, गोविंददास सहित समाजजन मौजूद रहे। जिला कांग्रेस महामंत्री डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर ने 46वीं बार रक्तदान किया।