- Hindi News
- 17 निराश्रितों की अस्थियां लेकर दल हरिद्वार रवाना
17 निराश्रितों की अस्थियां लेकर दल हरिद्वार रवाना
17 निराश्रितों की अस्थियां लेकर दल हरिद्वार रवाना
मंदसौर | निर्धनपरिवार, निराश्रिताें के दिवंगतों की अस्थिकलश लेकर रविवार को एक दल हरिद्वार रवाना हुआ। दल गंगाजी में अस्थियों का विसर्जन कर उनके मोक्ष की प्रार्थना करेगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील बंसल दल के साथ रविवार को जनकूपुरा स्थित गणपति चौक से हरिद्वार रवाना हुए। बंसल अपनी मातुश्री मणिदेवी बंसल पारमार्थिक ट्रस्ट के माध्यम से 15 साल से यह काम कर रहे हैं। इसमें भरत शिंदे, चंद्रशेखर निगम, शंभूसेन राठौर, भंवरलाल शामिल हैं। दल के रवाना होने के पूर्व जनकूपुरा में क्षेत्रवासियों ने अस्थिकलशों पर पुष्पाजंली अर्पित की। कल्याणमल अग्रवाल, राजेश डोसी, नरेंद्र अग्रवाल, ब्रजेश जोशी, संजय वर्मा, नितिन शिंदे, राजकुमार सिंहल, संतोष गोयल, राजू ओझा, मुकेश गर्ग, ललित बाहेती, बंटी माहेश्वरी, संजय सोनी, शलभ बंसल, लोकेश गर्ग मौजूद थे।