पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 लाख के भवन का श्रद्धालुओं को नहीं मिल रहा कोई लाभ

30 लाख के भवन का श्रद्धालुओं को नहीं मिल रहा कोई लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पर्यटन निगम पशुपतिनाथ मंदिर समिति के बीच उलझी दिवस बसेरा की सौगात

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

पशुपतिनाथमंदिर के पास पर्यटन सुविधा और यात्रियों के ठहरने के लिए बना दिवस बसेरा उपेक्षा का शिकार है। 30 लाख के इस भवन का श्रद्धालुओं को लाभ नहीं मिल रहा है। पर्यटन विभाग और पशुपतिनाथ मंदिर समिति के बीच यह सौगात उलझी है।

पशुपतिनाथ मंदिर के पास पर्यटन विकास निगम ने फरवरी 2013 में दिवस बसेरा का निर्माण शुरू किया था। मंदिर परिसर में बने दिवस बसेरा का निर्माण पूरा होने के बाद भी श्रद्धालुओं को सुविधा नहीं मिल रही। बारिश में भवन निर्माण की तकनीकी खामी उजागर हो गई। लॉन में पानी भरा है। छत का प्लाॅस्टर उखड़ गया।

मंदिरसमिति को सौंप दिया - पर्यटनविभाग उपयंत्री कमल पटेल ने बताया दिवस बसेरा भवन का निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर समिति को सौंप दिया। अब वे भवन का उपयोग कर सकते हैं। पर्यटन विभाग का काम भवन निर्माण का था। भवन का कैसा और किस तरह से उपयोग करना है, अब इसकी योजना मंदिर समिति को बनाना है। भवन का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता का है। रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर समिति की है।

लोकार्पण की चर्चा थी, भवन हमारा नहीं

मंदिरसमिति प्रशासन रूपनारायण जोशी ने बताया पर्यटन विकास विभाग भवन के लोकार्पण की योजना बना रहा था। यह भवन मंदिर समिति की भूमि पर बना है। यह सही है कि इसे मंदिर समिति को सौंपा जाना है लेकिन पर्यटन विभाग से अभी इसे हस्तांतरण करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। भवन के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की है।

दिवस बसेरा के सामने इस तरह बारिश का पानी जमा हो जाता है।

परिसर में जमा पानी। फोटो भास्कर