पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में ही उखड़ गई सड़क

एक साल में ही उखड़ गई सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीगेट से किला रोड तक सड़क एक साल उखड़ गई। मामले में पीआईसी सदस्य और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने हो गए। नेता प्रतिपक्ष ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की। पीआईसी सदस्य ने राजनीति करने का आरोप लगाया।

मंडी गेट से किला रोड जाने वाली सड़क सराफा क्षेत्र में उखड़ गई। रविवार को सीमेंट से गड्डे भरने का काम चल रहा था। तभी नेता प्रतिपक्ष शाकीरा खेडीवाला, कांग्रेस पार्षद राजेश बंधवार, कांग्रेस नेता युसूफ खेडीवाला, शैलेंद्र बघेरवाल, शिवनारायण वर्मा पहुंचे और मरम्मत का विरोध किया। नारेबाजी कर जांच की मांग की। नेता प्रतिपक्ष खेडीवाला का कहना है किला रोड से मंडी गेट तक सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। पहली बारिश में ही सड़क उखड़ गई। पूर्व में परिषद ने सीसी का प्रस्ताव पारित किया था लेकिन बाद में डामर में बदल दिया।

राजनीतिकर रहे- क्षेत्रके पार्षद पीआईसी सदस्य उमेश पारिख का कहना किला रोड से मंडी गेट तक की सड़क गारंटी पीरियड में है। सड़क क्षतिग्रस्त होने पर उसे सुधारना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। एक सप्ताह से सड़क पर गड्डा था तब देखने नहीं आए और अब सुधार हो रहा तो राजनीति करने गए।

मौके पर पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष।