पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी परिजन के हवाले की

किशोरी परिजन के हवाले की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीकोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को परिजन के हवाले किया। किशोरी का एक युवक ने अपहरण किया था। इसके बाद उसे जंगलों में छोड़ दिया। किशोरी के मंदसौर पहुंचने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजन से चर्चा कर उन्हें बुलाया और सुपुर्द किया। सिटी कोतवाली टीआई एमपीसिंह परिहार ने बताया बुधवार शाम 6 बजे नेहरू बसस्टैंड पर 13-14 साल की किशोरी बदहवास स्थिति में मिली। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम कंडीपुरा जिला गुना निवासी बताया। गुना टीआई की मदद से किशोरी के परिजन से चर्चा की। परिजन ने बताया 24 नवंबर को डबोक जिला उदयपुर (राजस्थान) से महेंद्रसिंह नामक युवक किशोरी को भगा ले गया था। शिकायत उदयपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने डबोक पुलिस से चर्चा की। गुरुवार सुबह डबोक पुलिस परिजन मंदसौर पहुंचे। यहां दस्तावेजी कार्रवाई कर किशोरी को सुपुर्द किया।