पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति प्रहलाद की तरह करें

भक्ति प्रहलाद की तरह करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{खेजड़िया में श्रीमद भागवत कथा

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

चिंताहरणहनुमान मंदिर में कलशारोहण के लिए हो रही भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मना। भक्त प्रहलाद की भक्ति करने का आव्हान किया। भागवत कथा सीतामऊ के ग्राम खेजड़िया में हो रही है। चौथे दिन प्रवचनकार पंडित मुकेश शर्मा नारायण ने भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाते हुए कहा भगवान हमेशा भक्त की हर संकट में सहायता करते हैं। भगवान पर विश्वास और समर्पण से हर मुश्किल आसान हो जाती है। श्री कृष्ण जन्मकथा का वाचन के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। पोथी पूजन अनिरुद्ध मारोठिया ने किया। अायोजन समिति के बबलूदास बैरागी ने बताया कथा में ग्रामीणजन मौजूद थे।