पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालाभाटा के टेंडर की टाइम लिमिट बढ़ी

कालाभाटा के टेंडर की टाइम लिमिट बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजनामें नगरपालिका द्वारा रामघाट के समीप फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए स्थान तय कर लिया है। स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के साथ नपा को जलप्रदाय योजना में 10 करोड़ की राशि का आवंटन प्राप्त हो चुका है। नगरपालिका का प्रयास है दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्तीय परीक्षण और तकनीकी परीक्षण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। नगरीय प्रशासन विभाग के अनुमोदन के बाद नगरपालिका कार्यादेश जारी कर सकेगा। ऐसे में नए फिल्टर प्लांट और अन्य योजना के लिए नए साल का इंतजार करना पड़ेगा।

होना था फैसला

सितंबरमें योजना स्वीकृत होने के बाद नगरपालिका ने टेंडर प्रोसेस की प्लानिंग नगरीय प्रशासन विभाग को भेज दी थी। टेंडर शर्तों का अनुमोदन होने के बाद नवंबर में टेंडर जारी कर दिए। टेंडर की समय सीमा 20 नवंबर थी। समीक्षा के बाद 8 दिसंबर तक अंतिम निर्णय लेना था। नगरीय प्रशासन विभाग ने नए सिरे से तकनीकी रिपोर्ट मांगी है। 26 दिसंबर तक अंतिम निर्णय होगा। संभावना है टेंडर शर्तों में कुछ आैर बदलाव होगा ताकि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कंपनी, ठेकेदार और इंजीनियर की जवाबदेही तय हो सके।

सिटी रिपोर्टर | मंदसौर

जलप्रदाययोजना के दूसरे चरण में 22 करोड़ 82 लाख के कामों के लिए शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया में पेंच है। नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश के बाद टेंडर शर्तों एग्रीमेंट की नई रिपोर्ट तैयार करने के लिए टेंडर खोलने की टाइम लिमिट 8 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी। नपा को योजना में 10 करोड़ की राशि का आवंटन हो चुका है। टेंडर की तारीख आगे बढ़ने से फिल्टर प्लांट, टंकी निर्माण का इंतजार लंबा खींचता नजर रहा है।

कालाभाटा जलप्रदाय योजना के दूसरे चरण में फिल्टर प्लांट, टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने के कामों के लिए चल रही टेंडरिंग की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। टेंडर प्रोसेस के साथ एग्रीमेंट सहित अन्य बिंदुओं पर नए सिरे से रिपोर्ट तैयार होना है। ऐसे टेंडर प्रक्रिया पर दिसंबर में अंतिम निर्णय होने के आसार कम है। नपा को उम्मीद थी दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई तो फिल्टर प्लांट के काम को गति मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया नए साल में ही पूरी हो पाएगी।

22करोड़ से होंगे कार्य

जलप्रदाययोजना के दूसरे चरण में 44 करोड़़ 63 लाख की योजना की स्वीकृति सितंबर