युवा पहुंचे, आज से भर्ती
भर्तीके दौरान ग्वालियर में हुई भगदड़ देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार शाम भर्ती मैदान में आठ कैमरे लगाए हैं। ताकि भगदड़ मचाने वालों पर नजर रख सके।
कार्डधारीभी दूर रहेंगे
कॉलेजमैदान में सिविलियन का प्रवेश प्रतिबंधित है। जिन लोगों को सेना ने पास इशू किए हैं वे भी भर्ती प्रक्रिया स्थल पर भ्रमण नहीं कर सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में सेना के अधिकारियों के साथ ही भ्रमण किया जा सकेगा।
भर्ती मैदान के बाहर सोमवार रात जमा युवा।
सेना भर्ती को लेकर सोमवार शाम युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। यह उत्साह भर्ती ग्राउंड के बाहर ही है। ग्राउंड तक पहुंचने के लिए युवाओं को पहले दो स्टेज से गुजरना होगा। सबसे पहले हाईट और फिर दौड़। इसके बाद पूरी 6 प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही युवा सैनिक बन सकेंगे। प्रशासन ने शाम तक तैयारियां पूरी कर ली। शाम को कलेक्टर संजीव सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
9दिसंबर से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोमवार शाम से युवा मंदसौर पहुंच गए। रतलाम आलीराजपुर एवं मंदसौर रीजनल के युवा हैं। भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भर्ती स्थल पर रुकने की व्यवस्था की है। बावजूद अभ्यर्थी सड़कों के किनारे अलाव लगाकर रात बिताने की तैयारी में दिखे।
8 प्रक्रियाओं के बाद बनेंगे सेना के जवान
सेना में भर्ती की उम्मीद से मंदसौर पहुंचे युवा 8 प्रक्रियाएं के बाद सेना के जवान बन सकेंगे। इसमें सबसे पहले अभ्यर्थी की ऊंचाई पर फोकस किया है। हाइट के नाप के लिए भर्ती मैदान में प्रवेश से पहले युवाओं को बार के नीचे से गुजरना होगा। इसमें 168 सेमी ऊंचाई सेट की है। इसके बाद 800 मीटर दौड़, चिनअप, लांग जंप जिसमें 9 फीट लंबे गड्ढे को पार करना होगा, 10 मीटर बैलेंस करने के बाद दस्तावेज की जांच इसके बाद मेडिकल होगा। इन सभी में चयनित होने के बाद युवाओं को एडमिट कार्ड दिया जाएगा। जिसकी सहायता से युवा महू में होने वाली रिटर्न परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें पास होने के बाद ही सेना में शामिल हो सकेंगे। कर्नल सुनीतसिंह (शौर्य चक्र) ने बताया भर्ती को लेकर कोई संख्या तय नहीं की है क्षेत्र से अच्छे से अच्छे युवाओं को लेने का लक्ष्य लिया है।
नपाने की व्यवस्था
नपाने युवाओं की सुविधा के लिए ठहरने की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड पर फ्लैक्स ल