पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब का नेत्र शिविर, 165 की जांच

लायंस क्लब का नेत्र शिविर, 165 की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
487 का नेत्र परीक्षण, 178 का उपचार

सीतामऊफाटक स्थित लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय पर लाभमुनि मसा की स्मृति में 178 वां नेत्र शिविर लगाया। 487 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ। इसमें से 178 का ऑपरेशन किया। अतिथियों में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, दिल्ली के समाजसेवी प्रतापचंद जैन, नीतेश जैन, आनंदीलाल दुग्गड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, स्थानक शहर के अध्यक्ष अमरसिंह चौधरी, प्रचार मंत्री चांदमल मुरड़िया, जैन दिवाकर स्वाध्याय मंच अध्यक्ष विनोद कुदार, उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, जनकुपुरा स्थानक अध्यक्ष आशीष चौरडिय़ा, महिला अध्यक्ष अनिता बाफना, बरखकुमार, निर्मला जैन मौजूद थे। शिविरार्थियों को कंबल दिया। कार्यक्रम में कोमलसिंह दुग्गड़, कांतिलाल भंडारी, सुरेश तलेरा, डॉ. विमल मेहता, मनोहर नाहटा मौजूद थे।

नेत्रशिविर 14 को

पिपलियामंडी|नि:शुल्क नेत्र शिविर नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 14 दिसंबर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सेठिया आई केयर पर रखा है। डॉ. कमलेश सेठिया ने बताया नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मजहर हुसैन सेवाएं देंगे।

दंतरोग निदान शिविर

मंदसौर| जैनसोशल ग्रुप का निशुल्क दंत परीक्षण एवं रोग निदान शिविर राका डेंटल क्लिनिक पर डॉ. सचिंद्र रांका ने किया। शिविर में 67 रोगियों का परीक्षण हुआ। जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित शिविर में ग्रुप अध्यक्ष विशाल गादावत, सचिव राजेश सिंघवी, अजय पोरवाल, आदि मौजूद थे।