पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उपज मंडी में लहसुन की आवक स्थिर, भाव कमजोर

कृषि उपज मंडी में लहसुन की आवक स्थिर, भाव कमजोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिउपज मंडी में लहसुन की आवक औसतन 6000 कट्टे की बनी हुई है। प्रति क्विंटल भाव कमजोर हैं। 3 दिसंबर को न्यूनतम भाव 1450 रुपए थे जो सोमवार को 700 रुपए रह गए। क्वालिटी के मान से अधिकतम भाव में लगातार उतार-चढ़ाव है। मंडी में इन दिनों अन्य उपजों में प्याज, गेहूं, मक्का, उड़द, चना, मसूर, मैथी, अलसी, सरसों, ईसबगोल, तिल्ली मटर की आवक हो रही है। तुलनात्मक तौर पर लहसुन की आवक इनसे अधिक है। नयाखेड़ा के किसान भेरूलाल गुर्जर ने बताया मंडी में कुछ लहसुन बेची और स्टॉक बचा रखा है। भाव में तेजी का इंतजार हैं। चांगली के चैनसिंह गौड़ के अनुसार प्याज और लहसुन बेचा। बीते वर्ष की तुलना में भाव कुछ कम हैं। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव का कहना है लहसुन, प्याज की आवक अन्य जिंसों की तुलना में ज्यादा है। क्वालिटी के आधार पर भाव अच्छे मिल रहे हैं। रोज दूर-दराज के किसान मंडी में माल ला रहे हैं।

मंदसौर मंडी में औसत 6000 कट्टे रोज की आवक हो रही है।

आवक भाव की स्थिति

वारआवक कट्टे में भाव प्रति क्विंटल

बुधवार6000 1450 से 9000

गुरुवार 6000 1250 से 9400

शुक्रवार 6000 1050 से 7200

शनिवार 6000 1050 से 7200

सोमवार 6010 700 से 8800