पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

अगर आप करें निगरानी सचमुच होगी सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई व्यवस्था को लेकर दूरदराज की कॉलोनियों में प्रबंधन दम तोड़ रहा है तो शहरी क्षेत्र में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। दशपुर कुंज के पीछे वाले हिस्से में ऐसे ही हाल नजर रहे हैं। क्षेत्र के नागरिक अर्जुनसिंह ठाकुर ने बताया रास्ते से नगरपालिका कॉलोनी जाने वालों के साथ गोल चौराहा, नयापुरा की ओर जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है। कचरे के ढेर लगे होने से स्थानीय लोग परेशान हैं तो आने जाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार नगरपालिका के जिम्मेदारों को शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

शहरी क्षेत्र पर भी नहीं ध्यान