पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद खाई, फिर बच्चों को खिलाई

खुद खाई, फिर बच्चों को खिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एज्युकेशन रिपोर्टर | मंदसौर

बच्चोंयह दवा आप लोगों के स्वास्थ्य के लिए हैं। इसे खाने से पेट के कीड़े खत्म होंगे। यह समझाइश मंगलवार को नेशनल डी वार्मिंग डे पर जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को दी गई। कई स्थानों पर बच्चों ने दवा को लेकर शिक्षकों पर विश्वास नहीं किया तो शिक्षकों ने पहले खुद दवा खाई कुछ देर बाद विद्यार्थियों को भरोसा हुआ तो उन्हें भी दवा खिलाई गई।

जिले भर के स्कूलों में बच्चों को क्रमी संक्रमण से बचाने के लिए (एलबेंडाजोल 400 एमजी की) दवा खिलाई गई। बच्चों को भोजन भी कराया। मंदसौर ब्लॉक के निपानिया मेघराज में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रायमरी मिडिल स्कूल के बच्चों को दवा दी गई। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप शर्मा ने बच्चों को बताया कृमिनाशक दवा 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं वयस्कों को साल में दो बार दवा खिलाई जाती है। कलेक्टर संजीवसिंह, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, जिला शिक्षाधिकारी पृथ्वीराज परमार मौजूद थे। शा. उमािव में दवा खिलाई गई। बच्चों ने शिक्षकों द्वारा दवा खिलाए जाने पर दवा को लेकर अविश्वास जताया। इस पर शिक्षक किरण वर्मा ने पहले दवा खाई। कुछ देर बच्चों के सामने बैठी रही ताकि बच्चों का दवा को लेकर विश्वास बने। इसके बाद बच्चों को दवा पिलाई गई। प्राचार्य निर्मला गौड़ सहित स्टाफ मौजूद था।

दी दवा

निपानिया मेघराज के स्कूल में छात्रा को गोली देते कलेक्टर संजीवसिंह।