पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा पार्षदों ने अतिक्रमण हटाने से रोका तो नपा ने दो दिन बाद की करवा दी मुनादी

भाजपा पार्षदों ने अतिक्रमण हटाने से रोका तो नपा ने दो दिन बाद की करवा दी मुनादी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजयगांधी उद्यान रिक्रेशन ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नपा की गैंग और अफसरों को भाजपा पार्षदों और लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बिना प्लानिंग के पहुंचे अफसर अतिक्रमण हटाने की जरूरत को लेकर लोगों के सवालों के जवाब नहीं दे पाए। उन्हें लौटना पड़ा। नपा ने दो दिन बाद की मुनादी कराई है।

नगरपालिका संजय गांधी उद्यान के समीप 60 लाख से सड़कों का डामरीकरण करवा रही है। रिक्रेशन ग्राउंड के समीप दो दिन पूर्व डामरीकरण किया गया। मंगलवार को नपा गैंग जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। सुबह 11.30 बजे चूने की लाइन डाली। इससे क्षेत्रवासी भड़क गए। पार्षद भूपेंद्र सांखला भी पहुंच गए। विवाद के बाद भाजपा पार्षद दल प्रभारी महेंद्र चौरडिय़ा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, विजय शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं के पहुंचने से हंगामे की स्थिति बन गई। जद्दोजहद के बाद दोपहर 1.30 बजे नपा की गैंग बगैर अतिक्रमण हटाए लौट गई। गैंग में उपयंत्री राजेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

मुनादीके बाद फिर जमा हुए पार्षद-नपा गैंगके बैरंग लौटने के बाद मामले की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओँ को दी गई। दोपहर 3 बजे नगरपालिका ने एक बार फिर मुनादी करवाकर दो दिन में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद शाम को एक बार फिर नगरपालिका पार्षद अन्य नेता एकत्रित हो गए। इस संबंध में सीधे सीएमओ से चर्चा की। सड़क निर्माण के बाद इस तरह की मुहिम को लेकर नाराजी जताई गई। भाजपा पार्षद दल प्रभारी महेंद्र चौरडिय़ा का कहना है नगरपालिका सड़क बनाने के पूर्व लोगों को विश्वास में लेना था और कब्जे हटाना था। सड़क बन चुकी है। नगरपालिका लोगों के ओटले क्यों हटाना चाहती है। इस जगह का क्या उपयोग होगा लोगों का यह कहना है। अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करने दिया जाएगा।

शास. जमीन पर निर्माण

नपासीएमओ हिमांशु भट्ट का कहना है सड़क किनारे कहीं शेड बना लिए है तो कहीं पक्का निर्माण कर लिया है। नगरपालिका ने ऐसे निर्माण हटाने के लिए चेतावनी दी है। ऐसे निर्माण हटाने के लिए नपा ने दो दिनी की मोहलत दी है।

ताकत दिखाई तो इस्तीफा

पार्षदभूपेंद्र सांखला का कहना है सड़क बन चुकी है। अतिक्रमण के नाम पर नपा फर्शी और अन्य निर्माण हटाना चाहती है। जानकारी संगठन नेताओं को दे दी है। नपा ने ताकत दिखाने की कोशिश की तो वे इस्तीफा देकर जनता के साथ विरोध करेंगे।

अतिक्रमण हटाने के विरोध में जमा भाजपा पार्षद नागरिक।

{संजीत रोड चौराहे पर गीता भवन रोड के सुधार के दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंचने पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेताओं ने काम रोका, टीम लौटी।

{चौधरी कॉलोनी में सड़क निर्माण के बाद ओटले और बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंची टीम को लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। एक सप्ताह की मोहलत के बाद टीम लौटी, तब कहीं जाकर नाली पर से हुआ अतिक्रमण हटा।

{इंदिरा कॉलोनी में निर्माण की शिकायत पर पहुंची नपा गैंग को विरोध के बाद लौटना पड़ा।

{गांधी चौराहा पर गुमटी हटाने पहुंची नपा गैंग को राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था। उठाई गई गुमटी को वापस रखना पड़ा था।