- Hindi News
- इतिहास से रूबरू हो सकेंगे कॉलेज के छात्र
इतिहास से रूबरू हो सकेंगे कॉलेज के छात्र
मंदसौर | जिलेके काॅलेज के विद्यार्थियों को साल में एक बार पुरातत्व संग्रहालय भ्रमण का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राओं को प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति का ज्ञान देने के मकसद से उच्च शिक्षा विभाग ने कार्ययाेजना बनाई है। पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएम नाहर ने बताया संग्रहालय अधिकारी पुरासंपदा और धरोहरों की जानकारी देंगे।