भिंड पहुंचा पुलिस दल, आज खुलासा
भिंड पहुंचा पुलिस दल, आज खुलासा
सिटी रिपोर्टर | मंदसौर
रस्सीव्यापारी पर हुई फायरिंग का खुलासा सोमवार को हो सकता है। मामले से जुड़े एक आरोपी की तलाश में रविवार को पुलिस का एक दल भिंड पहुंचा।
10 सितंबर को रस्सी व्यापारी लीलाराम होतवानी पर फायर करने और करवाने वाले लोगों का खुलासा सोमवार को हाे सकता है। मामले से जुड़े अधिकांश आरोपी पुलिस की हिरासत में है। मामले के तार दुबई से जुड़े होने के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। आरोपी पवन की तलाश में पुलिस दल थाना अटैर के अहरोली गांव पहुंचा। सीएसपी सीपीसिंह ठाकुर ने बताया सोमवार को खुलासा होगा।
होटलव्यवसायी से मारपीट, मामला दर्ज
पिपलियामंडी| अज्ञातलोगों ने रविवार शाम एक होटल व्यवसायी से मारपीट की। पुलिस ने बताया पवन पिता रामप्रसाद (25) ने शिकायत की। उसने बताया कृषि उपज मंडी के पास स्थित उसकी होटल के सामने अज्ञात लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
महिलासे छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज
नाहरगढ़| महिलासे छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया ऐरा निवासी महिला ने शिकायत की। उसने बताया वह शनिवार को बिसनिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने खेत में काम कर रही थी। तभी बिसनिया निवासी किशोर पिता रामचंद्र डांगी ने छेड़छाड़ की। प्रकरण दर्ज कर लिया।
मामला रस्सी व्यापारी पर फायरिंग का