निकली प्रभु की पालकी, गूंजे जयकारे
नरसिंहपुरादिगंबर जैनसमाज ने रविवार को प्रभु जिनेंद्र की पालकी निकाली। रास्ते में महिलाआें ने नृत्य गरबा प्रस्तुति दी। जयकारे लगाए। मंदिर के शिखर पर नई धर्मध्वजा चढ़ाई।
गोल चौराहा स्थित 1008 शांतिनाथ जिनालय मंदिर से दोपहर 3 बजे श्रीजी की पालकी शुरू हुई। जो पुरानी मंडी, पामेचा प्रतीक्षालय, बीपीएल चौराहा, गोल चौराहा होकर मंदिर पहुंची। समाजजन ने आयोजन में बड़ी संख्या में सहभागिता की। मंदिर ट्रस्ट सचिव उमेश जैन, भंवरलाल जैन ने बताया जुलूस में शामिल महिलाआें ने भक्ति गीतों पर नृत्य, गरबा प्रस्तुति दी। श्रीजी की पालकी गोल चौराहा मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर में भगवान को विराजित करने के बाद पूजन क्रिया हुई। शिखर पर नई धर्मध्वजा चढ़ाने का लाभ अनिल चौधरी परिवार ने लिया।
पालकी में शामिल दिगंबर जैन समाजजन। फोटो भास्कर