नपा इंजीनियर करेंगे वार्डों का भ्रमण
नपा इंजीनियर करेंगे वार्डों का भ्रमण
मंदसौर | वर्षाकालके बाद पेचवर्क और टूटी नाली, पानी की निकासी जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए तीन दिन नपा इंजीनियर वार्डों का भ्रमण करेंगे। क्षतिग्रस्त रोड के गड्ढे भरना, नालियों की टूटी फर्शी बदलना, जलजमाव वाले क्षेत्रों सड़कों से पानी निकासी की व्यवस्था करने जैसे काम कराए जाएंगे। सीएमओ हिमांशु भट्ट ने शहर के 40 वार्डोंं में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा नपा की निर्माण शाखा की टीम, ट्रैक्टर-ट्रॉली में जरूरी पेचवर्क सामग्री लेकर वार्डो का भ्रमण करेगी। शिकायत पर तत्काल दूर करने का प्रयास होगा।
फसलबीमा नहीं मिला, तहसीलदार को दिया ज्ञापन
सुवासरा | फसलबीमा नहीं मिलने पर किशोरपुरा के किसान बुधवार को तहसीलदार के पास पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें किसानों ने हलका पटवारी काे हटाने की मांग की। इसके लिए ग्रामीणों ने पंचायत में ठहराव प्रस्ताव भी किया। दोपहर 12 बजे 50 से अधिक किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार आर बी नाडिया को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि पटवारी मुकेश शर्मा ने सर्वे और अनावरी का काम सही नहीं किया। इसलिए किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने पटवारी को हलके से हटाने की मांग की। पटवारी का कहना है उनका काम रिपोर्ट भेजने का है जो भेज दी। बीमा देना फसल बीमा आयोग का काम है। तहसीलदार ने बताया किसानों के आवेदन को एसडीएम तक पहुंचाया जाएगा।
अतिक्रमणनहीं हटा तो पार्षद ने शुरू किया अनशन
भानपुरा | अतिक्रमणनहीं हटा तो वार्ड पार्षद ने बुधवार को अनशन शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे वार्ड 12 के पार्षद सुभाष तिवारी अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठे। इन्होंने एक सप्ताह पहले इसकी घोषणा की थी। तिवारी ने वार्ड में अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार नगर परिषद से कहा लेकिन परिषद ने सुनवाई नहीं की।
अज्ञातवाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
गरोठ |भानपुरा थाने के चैनपुरिया के पास बुधवार शाम 4 बजे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया घायल राधेश्याम गुर्जर एवं कारूलाल गुर्जर निवासी रामखेड़ा जिला नीमच अंत्रालिया में मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। दोनों शराब के नशे में थे। घायलों को झालावाड़ रैफर किया गया है।