- Hindi News
- सीएम हेल्पलाइन की सुविधा मंदसौर में नहीं
सीएम हेल्पलाइन की सुविधा मंदसौर में नहीं
सीएम हेल्पलाइन की सुविधा मंदसौर में नहीं
सिटी रिपोर्टर |मंदसौर
सीएमहेल्प लाइन सुविधा का लाभ मंदसौर के लोगों को नहीं मिल रहा। 181 नं. पर लोगों के फोन नहीं लग रहे। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र धाकड़ ने बताया मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों समस्याओं के समाधान के लिए बीएसएनएल की निशुल्क सेवा 181 शुरू की है। इस पर लोग संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मंदसौर में यह सुविधा कुछ समय शुरू हुई लेकिन अब बंद हो गई। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने बीएसएनएल के जिम्मेदारों से यह सुविधा फिर शुरू करने की मांग की। बीएसएनएल महाप्रबंधक अनिरुद्ध अहिरवार का कहना है कि मंदसौर में सेवा जारी नहीं होने की जानकारी नहीं है। अगर बंद है तो जल्द शुरू करवाई जाएगी।