पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑइल चोरों के खिलाफ थाने पहुंचे ग्रामीण

ऑइल चोरों के खिलाफ थाने पहुंचे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑइल चोरों के खिलाफ थाने पहुंचे ग्रामीण

मंदसौर | ट्रांसफार्मरसे ऑइल एवं वायर चुराने वाले बदमाशों से परेशान 50 से अधिक ग्रामीण बुधवार दोपहर पिपलियामंडी थाने पहुंचे। उन्होंने एक घंटे तक थाना घेरा। काचरिया चंद्रावत के ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे थाने पर आवेदन दिया कि बारिश के समय बिजली कटने से दिक्कत आती है। चोर ट्रांसफार्मर से ऑइल वायर चुरा लेते हैं। इससे ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है और ग्रामीणों को अंधेरे का सामान करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी दिए और इन्हें पकड़ने की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में गए। दल के आने तक ग्रामीण थाने पर ही रहे। टीआई केके शर्मा ने बताया ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किरानादुकान में चाेरी, नकदी मोबाइल ले गए

मंदसौर | गीताभवन के पास एक किराना दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। दुकान का ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपए एक मोबाइल ले गए। नईआबादी पुलिस के अनुसार बुधवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संचालक संजय राठौर ने बताया 35 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डिसिप्लिनएंटी रैगिंग कमेटी की बैठक

मंदसौर | पीजीकॉलेज में बुधवार को डिसिप्लिन एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं परिचय पत्र हमेशा साथ रखते हुए संयमित आचरण करें। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद खिमेसरा ने बताया अगर कोई छात्र-छात्रा छेड़छाड़, रैगिंग अन्य अवांछित गतिविधियों में लिप्त मिले तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कक्षाओं में विभागाध्यक्षों ने यह जानकारी दी है।

स्कूलकैंपस में पौधारोपण, पर्यावरण का महत्व बताया

नाहरगढ़ | शासकीयकन्या उमावि में ईको क्लब ने पौधारोपण किया। प्राचार्य अंजना जैन, क्लब प्रभारी बद्रीलाल कावरिया सहित स्टाफ मौजूद था। छात्राओं को पर्यावरण का महत्व, उपयोगिता के बारे में बताया गया।

सर्वब्राह्मणसमाज का परिचय सम्मेलन नागदा में

मंदसौर | सर्वब्राह्मणसमाज का अभा परिचय सम्मेलन 12 अक्टूबर को नागदा जंक्शन, उज्जैन में होगा। ब्रह्म परिषद के इंजीनियर दिलीप जोशी ने बताया परिचय सम्मेलन के आवेदन प्रक्रिया जारी है।

कंगनशाह को चादर पेश की

मंदसौर | कैलाशमार्ग स्थित कंगन शाह वाली के उर्स के मौके पर चादर