पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रॉली में घुसी कार, दो घायल, एक गंभीर

ट्रॉली में घुसी कार, दो घायल, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्किटहाउस के पास महू-नीमच रोड पर एक कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया। दुर्घटना बुधवार रात 8.50 बजे हुई। बिना नंबर की इंडिगो सीएस कार मंदसौर रही थी, यह सर्किट हाउस के समीप रोड पर खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। कार के आगे की सीट पर बैठे मंदसौर के नरसिंहपुरा निवासी मिट्ठूदास बैरागी (30) गंभीर घायल हो गए, उन्हें सिर, मुंह, कंधे में चोट लगी, चालक वैभव चौहान निवासी शुक्ला कॉलोनी को मामूली चोट आई। घायल मिट्ठूदास को गंभीर स्थिति के चलते उदयपुर रैफर कर दिया।

दुर्घटनाग्रस्त कार।