पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारतूस दिखाते हुए बोले फायरिंग का हुआ प्रयास

कारतूस दिखाते हुए बोले फायरिंग का हुआ प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूढ़ा में गश्त कर रहे ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

सिटीरिपोर्टर | मंदसौर

बूढ़ामें मंगलवार देर रात गश्त कर रहे युवाओं ने बाइक सवार 3 लोगों पर मारपीट फायरिंग करने का आरोप लगाया। हाथ में कारतूस दिखाकर कहा इससे फायरिंग का प्रयास हुआ। पुलिस का कहना है फायर होता तो कारतूस थोड़े मिलता। पुलिस ने आरोपियों पर भय फैलाने के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। 2 आरोपियों को गिरफ्तारी भी किया है।

नारायणगढ़ पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 1.30 बजे का मामला है। बूढ़ा के घनश्याम पिता आेमप्रकाश बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात को साथियों के साथ पाटीदार धर्मशाला के आसपास गश्त कर रहे थे। बूढ़ा स्टैंड की आेर से आए बाइक सवार 3 लोगों ने मारपीट की एक ने फायर किया। आरोपियों में बिल्लौद पिपलिया निवासी कंचनसिंह अनिल व्यास को पुलिस ने भय फैलाने के तहत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया लेकिन फायर की पुष्टि नहीं हो सकी। अन्य आरोपी दीपक शर्मा की तलाश की जा रही है। बैरागी ने मौके पर एक राउंड (कारतूस) पुलिस को दिखाया कहा इसी से फायर का प्रयास हुआ। पुलिस का तर्क है अगर फायर हुआ तो राउंड कहां से मिलता।

पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दिखाई गोली।