पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्म ज्ञान के लिए धर्मपथ पर चलने का अाह्वान

ब्रह्म ज्ञान के लिए धर्मपथ पर चलने का अाह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानपशुपतिनाथ के प्रतिष्ठाता ब्रह्मलीन स्वामी प्रत्याक्षानंद महाराज का 33वां पुण्यतिथि महोत्सव समारोह पूर्वक चेतन्य आश्रम मेनपुरिया में मना। संत ज्ञानानंद महाराज ऋषिकेश, संत धीरेशानंद महाराज, संत नित्यानंद महाराज, संत देवानंद महाराज, संत ओमानंद महाराज ने धर्म संदेश दिया। संतों ने ब्रह्म ज्ञान के लिए श्रद्धालुओं से धर्म पथ पर चलने का आह्वान किया। प्रारंभ में प्रत्याक्षानंद मंदिर में श्रीविग्रह पूजन अभिषेक हुआ। संतों का सम्मान लोकन्यास उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम बटवाल, पूर्व अध्यक्ष कारूलाल सोनी, सचिव राधेश्याम सिखवाल, जगदीशचंद सेठी, न्यासी विनोद गर्ग, राधेश्याम गर्ग, रूपनारायण जोशी, ओम शास्त्री, भेरूलाल सुथार, किशनलाल कुमावत, बंशीलाल टांक ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद गुरुभक्त। इनसेट-संबोधित करते संत नित्यानंद।