पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारएसोसिएशन चुनाव के तहत बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 3 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ते हुए नामांकन वापस ले लिया। शेष पदों के उम्मीदवार डटे रहे। अब 24 सितंबर को मतदान के जरिए अध्यक्ष पद के 3, उपाध्यक्ष के 3, सचिव, सहसचिव कोषाध्यक्ष पद के 2-2 उम्मीदवारों में से फैसला हो सकेगा। निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के नामों की त्रुटि सुधारते हुए 4 नए नाम जोड़े। बार एसोसिएशन चुनाव में 560 सदस्यों में से 436 मतदान कर सकेंगे।

बुधवार दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक अभिभाषकों की नजर नाम वापसी पर रही। निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र बूंदीवाल के समक्ष अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से आेमप्रकाश श्रीवास्तव, विमलकुमार तरवेचा मोहनसिंह चौहान ने नामांकन वापस ले लिया। शेष सभी पदों के उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। पुस्तकालय सचिव कार्यकारिणी के 7 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब उम्मीदवार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों से मतदान के लिए संपर्क प्रारंभ करेंगे। अंतिम प्रक्रिया के तहत 24 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती आैर परिणामों की घोषणा की जाएगी आैर सत्र 2014-15 की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी।

अब 5 पदों के लिए 12 उम्मीदवार में होगा फैसला

^बुधवारको बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी का दिन था। दिनभर में 3 नामांकन वापस लिए गए, जो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। अब 5 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। 24 सितंबर को मतदान से फैसला होगा।” रमेशचंद्रबूंदीवाल, निर्वाचनअधिकारी बार एसोसिएशन मंदसौर

स्थिति स्पष्ट : इनके बीच रहेगा मुकाबला

{अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : गोविंदसिंह पंवार, विनोदकुमार पुरोहित यशपालसिंह राणा।

{ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार : लोकेंद्रसिंह झाला, दिलीपकुमार जोशी नरेंद्रकुमार छाजेड़।

{ सचिव पद के उम्मीदवार अजयकुमार सिखवाल राजेश नामदेव।

{ सहसचिव पद के उम्मीदवार शिवरमनसिंह पंवार शैलेंद्र अग्रवाल।

{ कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद खत्री अब्दुलकादर मंसूरी।