पहले दिन 3 नामांकन आए
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक मंडल, पदाधिकारियों प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए बुधवार को 3 नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा आैर शाम होते ही निर्वाचन अधिकारी ने प्राप्त नामांकनों की सूची चस्पा कर दी। अब भी प्रमुख राजनीतिक दलों ने पत्ते नहीं खोले। ऐसे मे गुरुवार को अंतिम दिन पता चल सकेगा कि कौन चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों में नीमच निवासी आेमप्रकाश पिता मुरलीधर शर्मा ने अन्य सोसायटी वर्ग से, रामंचद्र पिता नाथूलाल ने प्राथमिक कृषि विकासखंड नीमच तथा नाथूलाल पिता घांसीजी ने विपणन संस्थाएं से रिटर्निंग ऑफिसर आरके मालवीय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मंदसौर-नीमच जिले से जुड़े महत्वपूर्ण चुनाव के लिए 191 सदस्यों को मतदान की पात्रता है, जो सभी 8 ब्लॉकों से विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनावी प्रक्रिया के तहत 8 ब्लॉकों से कृषि सहकारी संस्थाओं से जुड़ा 1-1 संचालक सदस्य हर ब्लॉक से चुना जाएगा। इस तरह 8 संचालकों के अलावा मार्केटिंग, बुनकर संस्था अन्य संस्थाओं से एक-एक सदस्य चुने जाना हैं। इस तरह 11 संचालकों को लेकर चुनाव होना हैं। यह सभी चुनावी बायलॉज के अनुसार 2 पदों के लिए एक्सपर्ट डायरेक्टर (मतदान की पात्रता नहीं) चुनेंगे। अंतिम चरण के तौर पर अध्यक्ष 2 उपाध्यक्ष पदों को लेकर चुनाव हो सकेगा। चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद बंधवार ने बताया संगठन ने जरूरी तैयारियां कर रखी है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में योग्य उम्मीदवार आएंगे। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर का कहना है कि सहकारी बैंक चुनाव काे लेकर आवश्यक विचार-विमर्श हुआ है। कांग्रेस कहीं भी कमजोर नहीं पड़ेगी।
आज अंतिम दिन
^बुधवारको 3 नामांकन दाखिल हुए। गुरुवार अंतिम दिन है। पहले दिन तय समय पूरा होने पर सूची कार्यालय में चस्पा कर दी थी। अारकेमालवीय, निर्वाचनअधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
अगले दिनों में कब-क्या : चुनावी कार्यक्रम पर एक नजर