- Hindi News
- सूरज कॉम्पलेक्स व्यापारियों ने किया हंगामा
सूरज कॉम्पलेक्स व्यापारियों ने किया हंगामा
कालिदासमार्ग स्थित सूरज टावर के व्यापारियों ने काम्पलेक्स की सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा किया।
उनका कहना है कि काम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर सुविधाघर बना हुआ है। इसकी पानी निकासी नहीं होने से बदबू और गंदगी के कारण परेशानी हो रही है। काम्पलेक्स में पार्किंग सुविधा है और पेयजल। बेसमेंट में बने दो टैंक की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। बारिश में मक्खी- मच्छर के कारण बीमारी फैलने की आशंका है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कालिदास मार्ग पर व्यापारियों द्वारा किए हंगामे से कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी। विवाद की आशंका से पुलिस भी पहुंच गई। काम्पलेक्स की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था। अगस्त में दिए आवेदन की सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को व्यापारियों ने हंगामा किया।
मार्केट के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी।
व्यापारियों द्वारा किए हंगामे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी।
मोटर पंप खराब हो गया
मार्केटनिर्माता रितेश भगत का कहना है मार्केट की सभी दुकानें विक्रय हो चुकी हैं। इसके बाद भी बेसमेंट का पानी पंप लगाकर निकालते रहे हैं। पिछले दिनों मोटर पंप खराब होने के बाद स्थित बनी है। वैसे भी सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकान के मालिक हैं वे चाहे तो समिति बनाकर मार्केट की सफाई अन्य व्यवस्थाओं का संचालन कर सकते हैं। मैं भी उस समिति में भागीदार बनने को तैयार हूं।