पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरियों के विरोध में पान विक्रेता संघ ने दिया ज्ञापन

चोरियों के विरोध में पान विक्रेता संघ ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरियों के विरोध में पान विक्रेता संघ ने दिया ज्ञापन

मंदसौर | पानकी गुमटियों में हो रही चोरियों को लेकर पान विक्रेता संघ ने एएसपी सुनील मेहता को ज्ञापन दिया। संघ के महेश मोदी ने बताया कई दिनों से पान की गुमटियों को टारगेट बनाया जा रहा है। 10 से 15 गुमटियों के ताले टूट चुके हैं। जगदीश पुरसवानी, सतीश भागनानी, दिलीप सेठिया, जगदीश सेठिया, प्रदीप जैन ने मांग की कि चोरी के मामलों में पुलिस बिल मांगती है, जबकि व्यवसायियों की परेशानी को देखते हुए पुलिस सहयोगात्मक रवैया अपनाए। संघ पदाधिकारियों ने एएसपी से मांग की कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

संदलीको कांस्य पदक

मंदसौर | शालेयक्रीड़ा ताईक्वांडो प्रतियोगिता जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में हुई। मिनी लेवल के 23 किलोग्राम वर्ग में करनी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा संदली पिता कन्हैयालाल गुप्ता ने संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। खेल प्रशिक्षिका प्रीति जैन ने बताया स्पर्धा में स्कूल की दो अन्य छात्राओं हिमांशी खंडेलवाल राशि शर्मा ने भी हिस्सा लिया था।

स्कूलोंमें नि:शुल्क पुस्तकालय

मंदसौर | 13शासकीय प्राथमिक मावि में विकल्प सामाजिक संस्था सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से नि: शुल्क पुस्तकालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रबंधक अपनवसिंह रघुवंशी, अनूप चौधरी ने बताया बालागंज स्कूल में ‘टकलू नमक का नन्हा व्यापारी’ नामक कहानी रचनात्मक गतिविधि प्रस्तुत की गई।

62का ऑपरेशन के लिए चयन

मंदसौर | नईआबादी स्थित मेहता नेत्रालय पर बुधवार को नेत्र शिविर में 172 मरीजों का परीक्षण हुआ। 62 रोगियों का मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शुभारंभ सकल जैन समाज के अध्यक्ष रमेश जैन डाॅलर, उद्योगपति विशाल गोयल (आरअारबी) के आतिथ्य में हुआ। भगवानदास रीछावरा की स्मृति में आयोजित शिविर में बीसा पोरवाल समाज अध्यक्ष मोहनलाल रीछावरा, मुकेश जैन, योगेश पटेल, रमेश जैन मच्छीरक्षक, दिलीप जैन मौजूद थे। डॉ. संजीव मेहता ने सेवा दी। संचालन मुकेश जैन ने किया।

श्रमको किया नमन

मंदसौर | विनायकऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मना। श्रम को नमन किया गया। मुख्य अतिथि काटजू हाईस्कूल के प्राचार्य श्रवणसिंह सिसौदिया थे। संस्थान प्रबंधक विनय राजाेरिया, सुमित रावत, अजय शर्मा, ओम दासानी, राजेंद्र मकवाना उपस्थि