भागवत कथा विश्राम पर निकली शोभायात्रा
भागवत कथा विश्राम पर निकली शोभायात्रा
मंदसौर | अफजलपुरमें बुधवार को भागवत कथा विश्राम पर शोभायात्रा निकली। भागवत प्रवक्ता पं. मुकेश शर्मा ने कहा दूसरे की संपत्ति हड़पने वाला हमेशा दुखी रहता है। संतोष के साथ गुजारा करने वाले को कोई परेशानी नहीं आती। बालाजी आरती मंडल के संरक्षक मानसिंह माच्छोपुरिया, अध्यक्ष पीरुसिंह डांगी, संयोजक मनीष सोलंकी ने भी विचार रखे। कथा विश्राम पर भागवत पोथी लक्ष्मीनारायण मंदिर तक निकली। ग्रामीणों ने भजनों पर नृत्य किया। आयोजन समिति से जुड़े रुघनाथसिंह चंद्रावत, गौतमसिंह डांगी, रायसिंह, रामदयाल सिसौदिया, प्रेमचंद धनगर, प्रभुसिंह सकाया मौजूद थे।
बोलियामें आज से श्रीमदभागवत कथा
मंदसौर | बोलियामें पंचमुखी बालाजी मंदिर निर्माण के लिए 7 दिनी भागवत कथा आयोजन 18 सितंबर से होगा। कथा वाचन रोज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पं. मुकेश शर्मा करेंगे। जानकारी सरपंच प्रतिनिधि रमेश डांगी ने दी।